धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि पर बना गजब संयोग, इन राशियों पर बरसेगी माता की खास कृपा

Subhi
27 Sep 2022 2:24 AM GMT
नवरात्रि पर बना गजब संयोग, इन राशियों पर बरसेगी माता की खास कृपा
x
शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से आरंभ हो चुके हैं। देवी भागवत के अनुसार, इस बार माता का आगमन कई शुभ योग के साथ हाथी पर होने जा रहा है। ऐसे में यह वर्ष किसान और कृषि के लिए उत्तम वर्ष रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से आरंभ हो चुके हैं। देवी भागवत के अनुसार, इस बार माता का आगमन कई शुभ योग के साथ हाथी पर होने जा रहा है। ऐसे में यह वर्ष किसान और कृषि के लिए उत्तम वर्ष रहेगा। देश की आर्थिक उन्नति होगी। इसके साथ ही माता के हाथी पर आने से इस साल कई राशियों के लिए शुभ लाभ की स्थिति बनेगी। आइए जानते हैं माता के हाथी पर आगमन से किन-किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ, किनके लिए स्थिति रहेगी सामान्य और किनको रहना होगा सजग सतर्क।

मेष राशि: खर्चों पर ध्यान रखें

मेष राशि वालों के लिए यह अवधि मिश्रित फलदायी रहेगी। माता रानी सलाह दे रही हैं कि कुछ कार्य आपको ध्यान और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता पड़ेगी। विदेशी कंपनी में काम करने वाले या विदेशी लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे और भविष्य में इससे अच्छा लाभ भी होगा। हालांकि अपने खर्चों पर ध्यान रखें अन्यथा वित्तीय स्थिति खराब हो सकता है। माता रानी की कृपा से आध्यात्मिकता के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और सामाजिक संबंधों में भी इजाफा होगा।

वृषभ राशि: आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी

वृषभ राशि वालों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही अपने सभी कार्य सकारात्मक दृष्टिकोण और धैर्य के साथ पूरे करेंगे। हालांकि आपको आक्रामक होने से बचने की सलाह दी जाती है ताकि अपनी योजनाओं को अच्छा अंजाम दे सकें। नौकरी व व्यापार करने वालों पर भी मां की कृपा रहेगा और आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस राशि के जो युवा अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, वे अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

मिथुन राशि: लक्ष्यों को पूरा करेंगे

मिथुन राशि वालों पर मां दुर्गा की असीम कृपा बनी रहेगी और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिन इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप मेहनत कर रहे हैं, वे माता के आशीर्वाद से पूरी होंगी। नौकरी व व्यापार करने वाले जातक अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे और परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मां की कृपा से आपकी सफलता की चर्चा चारों तरफ होगी।

कर्क राशि: स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें

कर्क राशि वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा और उनके काफी दिनों से चले आ रहे अटके कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध मधुर रहेंगे और वे हमेशा मदद के लिए तैयार भी रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो माता की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी। हालांकि आपको अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आसपास का तनाव और नकारात्मक प्रभाव आपके काम की गुणवत्ता और परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है इसलिए अपने कार्य को सही तरह से पूरा करें।

सिंह राशि: रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे

सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि मध्यम फलदायी रहेगी। आपको आक्रामकता से बचने की सलाह दी जाती है और कामकाज के साथ परिवार और स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें। मां दुर्गा की कृपा से आप जिस योजना पर काम कर रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा, जिससे आपको यश भी प्राप्त होगा। लव पार्टनर वालों पर भी मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी, जिससे आपके रिश्ता मधुर और मजबूत रहेगा। भाइयों का भी सहयोग मिलेगा लेकिन पहले मतभेदों को दूर करना होगा।

कन्या राशि: निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें

कन्या राशि वालों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। परिवार और दोस्तों का साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनका पूरा सपॉर्ट भी मिलेगा। व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर अधिक प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता रहेगी, जिससे आप अधिक सफल होंगे। अविवाहित जातकों

Next Story