धर्म-अध्यात्म

महिलाओं को सप्ताह में इस दिन धोने चाहिए बाल

Kajal Dubey
8 Jan 2023 12:12 PM IST
महिलाओं को सप्ताह में इस दिन धोने चाहिए बाल
x
धर्म : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह नक्षत्र ही नहीं, बल्कि हमारे आसपास की वस्तुएं और हमारे क्रियाकपाल भी हमारे भविष्य का निर्धारण करते हैं। हमारे कर्मों से ही हमारा भाग्य निर्धारित रहता है। ऐसे में जीवन को व्यवस्थित रखने के लिए छोटी-छोटी चीजों को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। जिस प्रकार बाल काटने और नाखून काटने के लिए ज्योतिष व वास्तु में निर्धारित दिन बताए गए हैं, उसी प्रकार महिलाओं के लिए बाल धोने को लेकर भी कुछ विशेष दिन तय किए गए हैं। इन दिनों में यदि महिलाएं अपने बाल साफ करती है तो देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं को शुक्रवार के दिन बाल जरूर साफ करना चाहिए। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन बालों को साफ रखने से देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। शुक्रवार के दिन बाल कटवाना भी शुभ माना जाता है।
Next Story