धर्म-अध्यात्म

रात के समय महिलाएं बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज

Tulsi Rao
4 May 2022 6:01 PM GMT
रात के समय महिलाएं बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में हर स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का अनादर होता है वहां पर कभी भी सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र में धन संबंधी कई उपाय बताए गए हैं कि कैसे जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। माना जाता है कि घर में मौजूद स्त्रियों के द्वारा किए गए कार्य का फल हर सदस्य के जीवन पर पड़ता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें रात को सोने से पहले महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे शारीरिक और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही जानिए सोने से पहले कौन से काम करना होगा शुभ।

खाने की चीजें देना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी को भी दूध, नमक, तेल, प्याज आदि किसी को नहीं देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
रात को बाल धोना
वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जिंदगी में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।
जूठे बर्तन छोड़ देना
वास्तु के अनुसार, रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। माना जाता है कि लक्ष्मी मां घर घर छोड़कर चली जाती हैं। इसके साथ ही धन हानि के साथ मनमुटाव भी बढ़ता है।
महिलाएं जरूर करें ये काम
सोने से पहले महिलाएं कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है।
रात को सोने से पहले महिलाओं को प्रवेश द्वार में सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, महिलाएं सप्ताह में एक-दो बार सोने से पहले हर कमरे के कोने पर थोड़ा सा नमक जरूर डाल दें और सुबह बिना किसी से कुछ कहें इस नमक को उठाकर बाहर फेंक दें। इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाएगा।


Next Story