धर्म-अध्यात्म

गर्भावस्था में महिलाएं करें ये काम, संतान होगी गुणवान और भाग्यवान

Tara Tandi
21 July 2023 1:08 PM GMT
गर्भावस्था में महिलाएं करें ये काम, संतान होगी गुणवान और भाग्यवान
x
माता पिता बनने का सपना हर विवाहित जोड़े का होता हैं और सभी चाहते हैं कि उसकी संतान, बुद्धिमान, संस्कारी, स्वस्थ और भाग्यशाली हो। ऐसे में अगर आप भी उत्तम संतान की इच्छा रखती हैं तो गर्भवस्था में कुछ उपायों को आजमा सकती हैं गर्भावस्था के दौरान अगर कुछ कार्यों को किया जाए तो संतान गुणवान और भाग्यवान पैदा होती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय—
धार्मिक शास्त्रों की मानें तो नौ महीने तक गर्भावस्था महिलाएं जो भी काम करती हैं उसका असर संतान पर देखने को मिलता हैं ऐसे में गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से संतान गुणवान, भाग्यवान और स्वस्थ्य पैदा होती हैं ऐसे में रक्ष रक्ष गणाध्यक्षः रक्ष त्रैलोक्य नायकः। भक्त नाभयं कर्ता त्राताभव भवार्णवात्।।
महिलाओं को पूरे नौ महीने तक रोजाना गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिएं इसके अलावा ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते. देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत: आप इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं माना जाता हैं कि प्रतिदिन इसका जाप करने से भगवान कृष्ण के समान संतान पैदा होती हैं।
शास्त्र अनुसार गर्भावस्था में महिलाएं गणेश अथर्वशीर्ष का भी पाठ कर सकती हैं इसका पाठ संतान को मानसिक रूप से मजबूत बनाता हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को अपने कमरे में तांबे की धातु से बनी कोई एक वस्तु जरूर रखनी चाहिए। इससे संतान पर नकारात्मक असर या बुरी नजर नहीं लगती हैं।
Next Story