धर्म-अध्यात्म

कपूर के इन प्रयोग से आप भी कर सकतें है अपने घर की समस्याओं को दूर

Kiran
1 Aug 2023 12:20 AM IST
कपूर के इन प्रयोग से आप भी कर सकतें है अपने घर की समस्याओं को दूर
x
हिन्दू धर्म में कपूर को एक पवित्र वस्तु माना जाता है तथा हर पूजा कार्यो में यह प्रयोग में लाया जाता है। हवन सामग्री में तो इसकी प्राथमिकता अति आवश्यक है, इसके बिना ऐसे कार्य अधूरे माने जाते है। कर्पूर या कपूर मोम की तरह उड़नशील दिव्य वानस्पतिक द्रव्य है। इसे अक्सर आरती के बाद या आरती करते वक्त जलाया जाता है जिससे वातावरण में सुगंध फैल जाती है और मन एवं मस्तिष्क को शांति मिलती है। इसके साथ है स्वास्थ की दृषि से भी कपूर बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही साथ कपूर आपके बिगड़े हुए कामों, पैसों की कमी और वास्तुदोष को भी ठीक करता है। हम कपूर के प्रयोग से होने वाले कुछ शास्त्रीय उपायों की चर्चा करने जा रहे हैं। आशा है कि आपको ये उपाय पसंद आएंगे और आप इनका प्रयोग कर अपने जीवन और भी बेहतर बना सकेंगे। आइये जानते हैं कैसे करें कपूर का प्रयोग घर की समस्या को दूर करने के लिए।
# बुद्धि प्राप्ति के लिए :
इसके लिए बुधवार के दिन सुबह नहाने के बाद हरे रंग के वस्त्र धारण करें। हरे रंग के वस्त्र या अन्य वस्तुओं का दान करें। इन वस्तुओं में घी, कांसा, कर्पूर व मिश्री का दान शामिल करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।
# धनवान बनने के लिए :
यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें। रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।
# पुण्य प्राप्ति हेतु :
कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं।
# किस्मत चमकाने के लिए :
जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है।
# आकस्मिक घटना या दुर्घटना से बचाव :
आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा हमारी तंद्रा और क्रोध भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कर्पूर जलाएं। हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम जिस घर में कर्पूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। रात्रि में सोने से पूर्व कर्पूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।
# मां लक्ष्मी की कृपा के लिए :
कपूर के शास्त्रीय उपाय आपको धन की देवी लक्ष्मी जी की भी कृपा दिला सकते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लोग “श्री यंत्र” घर में लाते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास प्रकार का श्री यंत्र चुना जाता है, जिसमें उनका प्रतीक भी बना हो।
Next Story