धर्म-अध्यात्म

इन आसान उपायों से करें गणेश जी को खुश, धन- हानि की समस्या से मिलेगा छुटकारा

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 10:11 AM GMT
इन आसान उपायों से करें गणेश जी को खुश, धन- हानि की समस्या से मिलेगा छुटकारा
x
दिवाली के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं।

दिवाली के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। दिवाली के पावन दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है। भगवान गणेश की कृपा से सुख- समृद्धि में वृद्दि होती है और धन- हानि की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं भगवान गणेश को प्रसन्न करने के आसान उपाय...

दूर्वा घास अर्पित करें
भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें। भगवान गणेश को दूर्वा घास काफी पसंद होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति गणपती महाराज को दूर्वा अर्पित करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन आनंद से भर जाता है।
भोग लगाए
गणपति भगवान को भोग अवश्य लगाएं। गणेश जी को मोदक अतिप्रिय होते हैं। आप इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों में मोदक को ब्रह्म के समान बताया गया है।
भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं
गणेश जी को सिंदूर का तिलक भी अवश्य लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
भगवान गणेश की पूजा में घी का इस्तेमाल जरूर करें
भगवान गणेश को घी काफी पसंद है। भगवान गणेश की पूजा में घी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घी को पुष्टिवर्धक और रोगनाशक कहा जाता है। जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा घी से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
Next Story