- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शनि उदय से मेष समेत इन...
![शनि उदय से मेष समेत इन राशियों का जगेगा सोया भाग्य शनि उदय से मेष समेत इन राशियों का जगेगा सोया भाग्य](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/17/1503699-27.webp)
शनिदेव जनवरी 2022 में अस्त हुए थे और 24 फरवरी 2022 को उदय होने जा रहे हैं। शनि को कर्म व न्याय का देवता माना जाता है। शनि उदय के साथ ही कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता व करियर में नए अवसर मिलने शुरू होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि उदय का सबसे ज्यादा प्रभाव 5 राशि वालों पर पड़ेगा। जानिए किन राशि वालों पर शनिदेव की होगी कृपा-
1. मेष- मेष राशि वालों के दशम यानी कर्म, करियर भाव में शनि उदित हो रहे हैं। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, जो कि आपके भाग्य भाव में विराजमान हैं। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर बड़ा पद मिल सकता है। कहीं से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
2. वृषभ- शनि उदय से आपकी कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में आप कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है।
3. कर्क- कर्क राशि के सप्तम यानी वैवाहिक जीवन, साझेदारी भाव में शनि उदय हो रहे हैं। इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शनि के संबंधित व्यापार जैसे लोहा, तेल और खदान आदि का व्यापार करने वाले जातकों को विशेष लाभ हो सकता है।
4. तुला- तुला राशि के चतुर्थ यानी वाहन, माता, सुख भाव में शनि उदित हो रहे हैं। तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और शनि के बीच मित्रता का भाव है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।
राशिफल 16 फरवरी: मकर व कन्या समेत इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, ये लोग करें पीली वस्तु का दान
5. मकर- मकर राशि वालों को इस अवधि में राजसत्ता प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को इस दौरान नई डील से फायदा हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश का लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।