धर्म-अध्यात्म

सूर्य के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की सौगात

Kajal Dubey
15 March 2022 3:26 AM GMT
सूर्य के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की सौगात
x
सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। 14-15 मार्च की रात को सूर्यदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, 14 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक मीन राशि में ही रहेंगे। 15 मार्च को मीन संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

वृषभ- सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ होने की संभावना है। सूर्य आपकी राशि के आय भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान किया गया निवेश आपको भविष्य में लाभ पहुंचाएगा।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिएये राशि परिवर्तन करियर के लिहाज से लकी साबित होगा। सूर्यआपकी राशि के करियर भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी सराहना की जा सकती है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
कर्क- सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ कर्क राशि वालों का भाग्य जगेगा। सूर्य आपकी राशि के भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। कम मेहनत से ही आशातीत सफलता हासिल होगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन भाग्यशाली रहेगा। इस दौरान आपका धार्मिक रुझान बढ़ेगा। सूर्य का गोचर आपकी राशि के भाग्य व धर्म भाव में गोचर करेगा। जिससे आपके जीवन में सुख-शांति आएगी। करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।


Next Story