धर्म-अध्यात्म

व्यापार में मुनाफा दिलाएगा Wind Chime, घर के इस दिशा में लगाएं

Ritisha Jaiswal
28 July 2021 3:34 PM IST
व्यापार में मुनाफा दिलाएगा Wind Chime, घर के इस दिशा में लगाएं
x
वास्तु अनुसार, घर पर कुछ खास चीजें रखने व लगाना शुभ होता है। इससे घर का वास्तु ठीक रहने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु अनुसार, घर पर कुछ खास चीजें रखने व लगाना शुभ होता है। इससे घर का वास्तु ठीक रहने के साथ सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं चीनी वास्तुशास्त्र में विंड चाइम्स को बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसकी मधुर आवाज से वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। यह दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का काम करती है। मगर इसे लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

विंड चाइम्स लगाने की सही दिशा व धातु
बाजार में लकड़ी, मेटल, मिट्टी आदि प्रकार की विंड चाइम्स मिलती है। मगर वास्तु अनुसार, इसे सही दिशा व धातु के लगाने से पूरा लाभ मिलता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
घर की उत्तर-पूर्व (ईशान) तथा मध्य स्थान में मिट्टी, क्रिस्टल या सिरेमिक की बनी विंड चाइम लागनी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों को हर काम में सफलता मिलती है। तरक्की के रास्ते खुलने से कारोबार व व्यापार में मुनाफा होता है। ऐसे में आय संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
घर में बनी रहेगी खुशहाली
घर की पश्चिमी, उत्तर-पश्चिम(वायव्य) और उत्तर दिशा में धातु से बनी विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे में घर में सुख व शांति का वास होता है।
सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार
घर की पूर्व और दक्षिण-पूर्व(आग्नेय) एवं दक्षिण दिशा का संबंध काष्ठ तत्व से होता है। इस दिशा में लकड़ी की विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में घर में खुशियों का वास होता है।
रिश्तों में आएगी मिठास
घर की दक्षिण-पश्चिम(नैऋत्य) दिशा में लकड़ी, मिट्टी या धातु की विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे घर में चल रहा वाद-विवाद दूर होता है। संबंधों में मिठास आने से घर में शांति व खुशहाली का वास होता है।


Next Story