धर्म-अध्यात्म

राहु के गोचर से नए साल में मुश्किलें बढ़ेंगी ?

Kajal Dubey
8 Dec 2022 1:16 AM GMT
राहु के गोचर से नए साल में मुश्किलें बढ़ेंगी ?
x

इस समय राहु मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं साल 2023 में अक्टूबर माह में वक्री चाल से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2023 में राहु का संचार मेष और मीन राशि में होगा। ऐसे में इन राशियों के अलावा कुछ राशियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई राशियों को मानसिक तनाव हो सकता है। जानिए राहु का ये गोचर किन राशियों के लिए अशुभ साबित होगा।

मेष राशि

राहु इस समय इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को राहु के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं निवेश करने की मन बना रहे है तो थोड़ा सोच समझ कर ही करें। बेवजह खर्च बढ़ सकता है इसलिए जहां जरूरत न हो वहां पर पैसे न लगाएं। आर्थिक, शारीरिक और मानसिक के साथ-साथ परिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि में राहु का गोचर 12वें भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाएगा। कई बार बनता बनता काम भी बिगड़ सकता है। ऐसे में आपका दिमाग थोड़ा अशांत हो सकता है। छोटे-छोटे से काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

Next Story