धर्म-अध्यात्म

आखिर क्यों जरूरी हैं घर पर लगे मकड़ी के जाले की सफाई

Kiran
11 Jun 2023 1:31 PM GMT
आखिर क्यों जरूरी हैं घर पर लगे मकड़ी के जाले की सफाई
x
हर कोई अपने घर की साफ-सफाई रखना पसंद करता हैं ताकि कोई भी बीमारी आस-पास नहीं फटके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में भी साफ-सफाई का बड़ा महत्व माना जाता हैं जिसका संबंध घर की सकारात्मकता से जुड़ा होता हैं। वास्तु के अनुसार घर में लगे मकड़ी के जाले अशुभ माने जाते हैं और इनके आते ही इन्हें हटाने के प्रबंध करने चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मकड़ी के जाले आपके लिए परेशानियां ला सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
- घर पर कई दिनों तक मकड़ी के जाले होना अशुभ माना जाता है। वास्तु के यह घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव होने का कारण बनते हैं। इसके साथ ही सभी मेंबर्स के स्वभाव में चिड़चिड़ापन फील होता है। ऐसे में उनमें तनाव बना रहता है।
- वास्तुशास्त्र के मुताबिक जिस घर में मकड़ी के जाले दिखाई देते हैं। वह घर हमेशा संकटों से घिरा रहता है। उस घर के सदस्यों को हमेशा किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें हर काम को करने में संकोच होता है। इसके साथ ही लगातार असफलताएं हासिल होती है।
- घर की अच्छे से साफ- सफाई करना बेहद जरूरी होता है। इससे बीमारियां दूर होने के साथ लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे में जिस घर में गंदगी और मकड़ी के जाले लगे होते हैं। वहां पैसा नहीं टिकता है। इसके साथ ही धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- जिस घर की दीवारों, छतों पर मकड़ी के जाले लगे रहते हैं। वहां नाकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इसका बुरा असर घर के लोगों की सेहत पर भी पड़ता हैं।
- घर में जब भी मकड़ी के जाले बने। उसे तुरंत साफ कर लें। ऐसा न करने से असफलताओं के साथ दुर्भाग्य और पैसों की किल्लत का कारण बनता है।
Next Story