धर्म-अध्यात्म

हैप्पी क्रिसमस की जगह क्यों बोला जाता है मैरी क्रिसमस, जाने

Subhi
19 Dec 2021 1:17 AM GMT
हैप्पी क्रिसमस की जगह क्यों बोला जाता है मैरी क्रिसमस, जाने
x
हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन बड़ा दिन भी मनाया जाता है। इसके अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाया जाता है।

हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन बड़ा दिन भी मनाया जाता है। इसके अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। आप सुनकर चौक गए होंगे कि बॉक्सिंग डे क्या होता है? तो आपको बता दें कि क्रिसमस डे के अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाने की प्रथा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। दुनियाभर में सभी धर्मों और सभी समाज के लोग एक साथ क्रिसमस मनाते हैं और एक दूसरे को फोन कर या संदेश भेजकर विश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी त्योहारों में अंग्रेजी का शब्द 'हैप्पी' का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्रिसमस में लोग हैप्पी की 'मैरी' शब्द का इस्तेमाल करते हैं ? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्रिसमस कब और क्यों मनाया जाता है
जैसा कि हम सबको पता है कि 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के ईश्वर यीशु का जन्म हुआ है। इसके लिए दुनियाभर में ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाते हैं। वर्तमान समय में सभी धर्मों के लोग क्रिसमस मनाते हैं। इस दिन चर्च को सजाया जाता है और प्रार्थना आयोजित की जाती है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट और मिठाईयां देकर क्रिसमस की शुभकामना देते हैं।
मैरी क्रिसमस क्यों बोला जाता है
इतिहासकारों की मानें तो पूर्व में लोग हैप्पी क्रिसमस ही बोलते थे। आज भी कई लोग मैरी की जगह हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी हैप्पी क्रिसमस बोलना पसंद करती हैं। साथ ही कई बड़ी हस्तियां भी हैप्पी क्रिसमस ही बोलते हैं। अगर आप भी किसी को हैप्पी क्रिसमस बोल देते हैं, तो इसमें कोई गलती नहीं है। बात करें कि कब से हैप्पी की जगह मैरी ने लिया, तो बता दें कि मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिंकन ने अपनी किताब 'अ क्रिसमस कैरोल' में पहली बार मैरी क्रिसमस शब्द का इस्तेमाल किया था। तब से लोग हैप्पी की जगह मैरी क्रिसमस बोलने लगे।

Next Story