धर्म-अध्यात्म

ग्रहण के दौरान क्यों किया जाता है हवन? जानें महत्व और कारण

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 7:28 AM GMT
ग्रहण के दौरान क्यों किया जाता है हवन? जानें महत्व और कारण
x
जाता है हवन? जानें महत्व और कारण
हिन्दू धर्म में ग्रहणकाल को अशुभ माना जाता है। हालांकि अशुभ होने के बावजूद भी इसका बहुत महत्व है। इसलिए ग्रहण काल से जुड़े नियमों का पालन आवश्यक माना गया है।
पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 4 ग्रहण पड़ने थे जिनमें से एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण अप्रैल के महीने में पड़ चुके हैं। वहीं, अब 14 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सूर्य ग्रह के दौरान पूजा-पाठ आदि पर प्रतिबंध लग जाता है मगर इस दौरान हवन करना श्रेष्ठ होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान हवन करने का विशेष महत्व और लाभ हैं।
दूसरा सूर्य ग्रहण 2023 हवन करने का महत्व और लाभ
सूर्य ग्रहण के दौरान की जो अवधि होती है उसे शास्त्रों में सिद्धि समय बताया गया है। सिद्धि समय यानी कि ऐसा समय जिसके दौरान कुछ विशेष कार्यों को कर देवी-देवताओं (हिन्दू धर्म में कितने देवी-देवता हैं?) को सिद्ध किया जा सकता है।
यह कार्य सात्विक भी होते हैं और तांत्रिक भी। वहीं, सात्विक कार्य की बात करें तो इसमें हवन और मंत्र जाप शामिल हैं। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान शांति हवन, राहु हवन या सूर्य हवन करना चाहिए।
इसके अलावा, कार्यपूर्ति के लिए भी हवन किया जा सकता है। शांति हवन (हवन करने के नियम) और कार्यपूर्ति के लिए हवन करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी, काम बनने लगेंगे और घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
वहीं, राहु या सूर्य देव के लिए किया गया हवन इनकी स्थिति को कुंडली में शुभ और मजबूत बनाता है। साथ ही, ह्जीवन में बाधित सफलता के मार्ग को भी खोलता है। घर की उन्नति और व्यक्ति की तरक्की होती है।
सूर्य ग्रहण के दौरान हवन करने से घर में दैवीय ऊर्ज अक संचार होता है। साथ ही, स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान किये गए हवन के प्रभाव से बीमारी दूर हो जाती है।
अगर आप भी ग्रहण काल को मानते हैं तो इस दौरान हवन कर सकते हैं और इसका कही अधिक गुना फल प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से हवन करने का महत्व और उससे जुड़े लाभ भी जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story