धर्म-अध्यात्म

क्यों मनाई जाती है देव दिवाली

15 Nov 2023 4:10 PM GMT
क्यों मनाई जाती है देव दिवाली
x

देव दिवाली ; देव दिवाली का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार 26 नवंबर को देव दिवाली मनाया जायेगा। इन दिनों नदी तट पर विशेष पूजा की जाती है और आटे के दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन इसको लेकर थोड़ी कन्फ्यूज़न भी है कि देव दिवाली 26 नवंबर को या 27 नवंबर मनाया जायेगा। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली के बाद देव दिवाली मनाई जाती है. . यदि इस दिन कृत्तिका नक्षत्र हो तो वह “महाकार्तिकी” होता है। वहीं अगर भरणी नक्षत्र मौजूद हो तो इस पूर्णिमा पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। रोहिणी नक्षत्र के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। तो जानिए कब मनाया जायेगा देव दिवाली ;

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 26 नवम्बर 2023 को दोपहर 03:53 से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 27 नवम्बर 2023 को दोपहर 02:45 पर।

क्यों मनाते हैं देव दिवाली :
कार्तिक मास पूर्णिमा के दिन महादेव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था, इसलिए इसे ‘त्रिपुरी पूर्णिमा’ भी कहते हैं।
सभी देवताओं ने त्रिपुरासुर के वध के पश्‍चात राहत की सांस ली थी और इसी की खुशी में गंगा के तट पर एकत्रित होकर दीप जलाकर दिवाली मनाई थी।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर संध्या के समय भगवान विष्णु का मत्स्यावतार हुआ था।
ब्रह्मा, विष्णु, शिव, अंगिरा और आदित्य ने इसे महापुनीत पर्व कहा है।

Next Story