धर्म-अध्यात्म

आज माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में क्यों करते हैं स्नान, जाने

Subhi
16 Feb 2022 1:49 AM GMT
आज माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में क्यों करते हैं स्नान, जाने
x
इस साल माघ पूर्णिमा 16 फरवरी, बुधवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और तप का विशेष महत्व माना गया है।

इस साल माघ पूर्णिमा 16 फरवरी, बुधवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और तप का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। जानिए माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए-

पूजा-पाठ से मिलता है शुभ फल-

माघ पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।

माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान तिल चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को तिल चढ़ाने और दान देने से पापों से मुक्ति मिलती है।

गीता और रामायण का पाठ करना चाहिए-

माघ पूर्णिमा में गीता और रामायण का पाठ करना उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

माघ पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

दान से मिलता है पुण्य-

माघ पूर्णिमा में दान का विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन अपनी सामर्थ्य के हिसाब से दान जरूर करना चाहिए। कहते हैं कि माघ पूर्णिमा में अन्न, वस्त्र या धन के दान से घर में सुख-शांति बनी रहती है।


Next Story