धर्म-अध्यात्म

गुरुवार के दिन इन कार्यों की क्यों? है मनाही ,जाने

Tara Tandi
18 May 2023 3:11 PM IST
गुरुवार के दिन इन कार्यों की क्यों? है मनाही ,जाने
x
सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता हैं वही गुरुवार का दिन विष्णु पूजा के लिए उत्तम माना जाता हैं। इस दिन भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा व आशीर्वाद मिलता हैं लेकिन इसी के साथ कुछ ऐसे काम है जिन्हें गुरुवार के दिन करना वर्जित माना गया हैं अगर कोई इन कार्यों को करता हैं तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना जीवन में करना पड़ सकता हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि गुरुवार के दिन किन कार्यों को करने की मनाही हैं तो आइए जानते हैं।
गुरुवार को न करें ये काम—
आपको बता दें कि गुरुवार के दिन भूलकर भी हाथ और पैरों के नाखून को नहीं काटना चाहिए इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है साथ ही साथ कुंडली का गुरु रूभी कमजोर होकर अशुभ फल प्रदान करता हैं इसके अलावा गुरुवार के दिन सिर के बाल, दाढ़ी भी नहीं कटवाना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता हैं तो उसे संतान सुख में समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसके अलावा आज के दिन भूलकर भी कान की सफाई नहीं करनी चाहिए।
ज्योतिष अनुसार आज के दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोने चाहिए ऐसा करने से कमजोर गुरु वैवाहिक जीवन, संतान सुख पर बुरा असर डालता हैं इसके अलावा आज के दिन वस्त्रों को धोना, पोछा लगाने जैसे कार्य को भी करना मना होता हैं ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु क्रोधित हो सकते हैं जिससे जातक को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता हैं।
Next Story