धर्म-अध्यात्म

आज शनिवार के दिन क्यों नहीं करते मांस व शराब का सेवन, जाने इसके पीछे का रहस्य

Subhi
10 Sept 2022 11:49 AM IST
आज शनिवार के दिन क्यों नहीं करते मांस व शराब का सेवन, जाने इसके पीछे का रहस्य
x
शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है. शनि देव व्यक्ति को अच्छे कर्म का अच्छा फल देते हैं व बुरे कर्म के लिए दंड देते हैं. हिंदू धर्म में मान्यता है कि जिसका शनि अच्छा होता है

शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित होता है. शनि देव व्यक्ति को अच्छे कर्म का अच्छा फल देते हैं व बुरे कर्म के लिए दंड देते हैं. हिंदू धर्म में मान्यता है कि जिसका शनि अच्छा होता है, वह राज्य पद या राज्य सुख पाता है. जिसकी कुंडली में शनि की बुरी दृष्टि होती है, उसके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां होती हैं, इसलिए शनिवार के दिन लोग शनि देव की विधि विधान से पूजा करते हैं, ताकि व्यक्ति के कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति शुभ हो जाए. इस दिन सरसों का तेल चढ़ाने और सरसों का तेल दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.

शनिवार के दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे ही कुछ कार्य हैं, जो शनिवार को नहीं करने चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इन कार्यों को शनिवार के दिन करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद पांडे से उन कार्यों के बारे में जो शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए.

मांस व शराब का सेवन न करें

शनिवार के दिन मांस-मदिरा जैसी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए. इस दिन इन चीजों का सेवन सबसे ज्यादा घातक माना गया है. इन चीजों का सेवन करना शनिवार के दिन अशुभ माना जाता है. इन चीजों का सेवन करने से आपके जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आ सकती है.

न करें यात्रा

शनिवार के दिन पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना भी अशुभ माना जाता है. खासकर पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है. अगर बेहद जरूरी हो तो यात्रा करने से पहले अदरक खाकर या यात्रा करने से पहले पांच कदम उल्टे पैर चलें अन्यथा शनि की बुरी दृष्टि का आप शिकार हो सकते हैं.

इन चीजों की न करें खरीदारी

शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा व लोहे की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, वरना बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक आपको कष्ट झेलना पड़ सकता है.

क्रेडिट : न्यूज़ 18

Next Story