धर्म-अध्यात्म

रावण के मंत्रों का क्यों है शास्त्रों में इतना महत्व? जानें जपने के अनगिनत लाभ

Mohammed Raziq
1 Aug 2023 12:51 PM IST
रावण के मंत्रों का क्यों है शास्त्रों में इतना महत्व? जानें जपने के अनगिनत लाभ
x
जानें जपने के अनगिनत लाभ
रावण को भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है।
रावण न सिर्फ राक्षस कुल का साहसी योद्धा था बल्कि उसे वेदों, पुराणों, शास्त्रों आदि का भी बहुत ज्ञान था।
मान्यता है कि रावण जैसा शिव भक्त न कभी हुआ ओर न कभी होगा। रावण की शिव भक्ति सर्वोच्च थी।
रावण ने इसी शिव भक्ति के चलते न सिर्फ शिव स्तोत्र का निर्माण किया था बल्कि कई मंत्र भी निर्मित किये।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि रावण ने ऐसे मंत्रों को उत्पन्न किया था जो दिव्य और चमत्कारी थे।
रावण सहिंता में लिखा है कि इन मंत्रों के जाप से जीवन में कुछ भी पाया जा सकता है क्योंकि यह सिद्ध मंत्र हैं।
ऐसे में जानते हैं रावण के मंत्रों के बारे में और साथ ही जानेंगे इन मंत्रों के जाप से मिलने वाले लाभ के बारे में।
मनोकामना पूर्ति के लिए रावण का मंत्र
'ऊँ सरस्वती ईश्वरी भगवती माता क्रां क्लीं, श्रीं श्रीं मम धनं देहि फट् स्वाहा'
इस मंत्र के रोजाना जाप से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी (इस मंदिर में नृत्य करके होती है मनोकामना पूरी) होने लगती है।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए रावण का मंत्र
'ऊँ क्लीं ह्रीं ऐं ओं श्रीं महा यक्षिण्ये सर्वैश्वर्यप्रदात्र्यै नमः। इमिमन्त्रस्य च जप सहस्त्रस्य च सम्मितम्। कुर्यात् बिल्वसमारुढो मासमात्रमतन्द्रितः।।'
इस मंत्र के रोजाना जाप से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
तरक्की की बाढ़ दूर करने के लिए रावण का मंत्र
'ॐ हीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी, महासरस्वती ममगृहे आगच्छ-आगच्छ हीं नमः'
इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को जीवन में सफलता (सफलता पाने के वास्तु उपाय) मिलने के योग बनने लगते हैं।
धन प्राप्ति के लिए रावण का मंत्र
'ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।'
इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है और धन में वृद्धि होती है।
आप भी रावण द्वारा निर्मित इन मंत्रों का जाप कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं और इस लेख में वर्णित सभी अनगिनत लाभों को पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story