धर्म-अध्यात्म

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

HARRY
26 Jun 2023 6:16 PM GMT
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को कम बातें करना तथा चुपचाप रहना पसंद होता है। ये लोग अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनकी यह आदत बहुत बार इनके तनाव का कारण बन जाती है। बहुत बार इनको अपने रिश्तों में दूरियां भी झेलनी पड़ती है। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मित्र कम संख्या में होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक दूसरों के साथ ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करते, जिसके कारण लोग इन्हें बहुत बार मतलबी और घमंडी समझ लेते हैं। जो कि इनके बारे में एक गलत अवधारणा होती है। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव मिलते हैं। परंतु ये लोग लगातार मेहनत करके सफलता को हासिल करते हैं। हालांकि अक्सर लोग इनकी सफलता को देखते हैं लेकिन उसके पीछे के संघर्ष को नहीं समझ पाते। मूलांक 8 वाले जातकों में आलस्य भी देखने को मिलता है, जिसके कारण इनके बहुत से कार्य देरी से पूरे होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। कामकाज को भी आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इस वर्ष मेहनत करने से मन न चुराएं, आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। जून के महीने का समय अपने अधूरे काम को पूरा करने में बिताएं ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। जुलाई के महीने में नए काम को शुरू करने के अवसर मिलेंगे परंतु कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। काम में व्यस्त रहने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त के महीने का समय मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक तनाव महसूस करेंगे। अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी परंतु अकस्मात आपको अपनी समस्याओं का हल भी मिलेगा। नवंबर के महीने में कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। जमीन और प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अकस्मात कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं, जिनके कारण आपकी योजनाएं विचलित हो जाएंगी। फरवरी के महीने में कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं। मई के महीने में बेकार के दिखावे पर पैसा खर्च करेंगे। अप्रैल के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है, सेहत संबंधी सावधानी बरतें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आलस्य को छोड़कर काम में ध्यान लगाएं, लाभ होगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। सोने को न तो गिरवी रखें और न ही बेचें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने भी अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
Next Story