धर्म-अध्यात्म

किसे मिलेंगी खुशियां किस राशि को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जानिए

Tara Tandi
4 Feb 2022 4:44 AM GMT
किसे मिलेंगी खुशियां किस राशि को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जानिए
x
आज दिनांक 4 फरवरी 2022 और दिन शुक्रवार है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 4 फरवरी 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
अपने आप से कुछ खिन्न रहने वाले है। आत्मविस्वास को पुनः वापस प्राप्त करने के लिये आपके योग का सहारा लेना चाहिये। आज आपके लिये आपका परिवार कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं। सहकारी संगठन से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी खास रहने वाला है। लवमैरिज के संयोग बने हुये हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपके आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। वृषभ राशि के बिजनेसमैन के कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप के साथ आज कई मनोरंजक और आश्चर्य का घटनाएं हो सकती है,जो आपको सीख भी प्रदान करेगी। अपने विरोधियों पर दृष्टि बनाकर रखिये कुछ नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सिल्वर
मिथुन राशि (Gemini)
डायबिटीज से संबंधित बीमारी बढ़ सकती है। नौकरी में बास किसी तरह के मनमाने रवैये से आज आप परेशान रह सकते हैं। मकान के सौदे में आज किसी तरह की कानूनी अड़चन आ सकती है। आज रात्रि के समय अध्ययन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
आज ऑफिस के सहकर्मी से किसी काम को लेकर बहस हो सकती है जो आफिस के माहौल को नकारात्मक बना सकता है। आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। लवमेट आज एक दूसरे के साथ रहेंगे। बच्चों की जरुरत का सामान खरीदने के लिये आज आपके पास धन कुछ कम पड़ सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
सेहत अच्छी रहेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने और पूंजी जुटाने के लिये अनुबन्ध कर सकते हैं। आज घर के रिपेयर और रंग रोगन पर धन खर्च कर सकते हैं। अविवाहित जातकों आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप कहीं धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम तय कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन विशेष लाभकारी रहने वाला है।आ ज आपका प्रेमी आपको कोई मनपसंद उपहार भी दे सकता है। जीवनसाथी के वाणी कुशलता से आज आपका सारा क्रोध गायब हो जायेगा। महिलावर्ग आप अपने लिये कुछ नये आभूषण खरीद सकते हैं। संतान सुख अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
आज व्यापारिक परिस्थितियां आपके अनूकूल रहने वाली है। प्रशासनिक सेवा में नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ आज आप बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी पारिवारिक मित्र के लिये आज आप कुछ धन सहयोग राशि में प्रदान कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज विपरीत लिंग के मित्रो से बात खराब हो सकती है। आज आप भौतिक सुविधाएं का अत्यधिक उपभोग करेंगे। नौकरी में आज आपके वरिष्ठ अधिकारी मददगार सिद्ध हो सकते हैं। आज शाम के समय आपका कोई कार्य पूरा हो सकता है। शौक्षणिक संसाधनों का आज आपको कमी महसूस हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
आज कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको शारीरिक बीमारी से मुक्ति मिलने का साधन मिल सकता है। आज प्रेम प्रसंग में आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमि-प्रेमिका में प्यार बढ़ेगा। आज वाहन खरीदने का योग बन रहे हैं। साहित्यकारों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
सेहत को लेकर आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात हो सकती है। आज आपके विवाह से संबंधित बाते आगे बढ़ सकती है। महिलाओं के लिये आज का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से काफी परिवर्तनशील रहने वाला है। व्यापारिक गतिविधि कुछ ढीली रह सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
रेस्त्रा चलाने वाले लोगों को आज कुछ मुनाफा मिल सकता है। छात्र आज ग्रुप स्टडीज का लाभ ले सकते हैं। आज नौकरी के क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। राजकीय कार्य से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। शौक्षणिक कार्य से धन लाभ हो सकता है। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
मीन राशि (Pisces)
आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहने वाली है। आज पुस्तकालय जाने का समय निकाल सकते हैं। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन दुखी रह सकता है। संतान के भविष्य लिये आज आप किसी व्यापार का निवेश कर सकते हैं। पुरानी परंपराओं का पालन करने में आज आपको कठिनाई आ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
Next Story