- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कौन है आपका सच्चा...
धर्म-अध्यात्म
कौन है आपका सच्चा मित्र और कैसे करें इसकी परख, जानें,पढ़े चाणक्य निति
Tara Tandi
24 July 2023 12:43 PM GMT

x
आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों और ज्ञानियों में से एक माना गया हैं इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं जिसे चाणक्य नीति कहा गया हैं। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका पालन करने वाला मनुष्य हमेशा ही सफलत और सुखी रहता हैं।
आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी नीतियां बनाई हैं चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा बताया हैं कि कौन आपका सच्चा मित्र या बंधु हैं। अगर आप भी सच्चे मित्र की परख करना चाहते हैं तो आज की चाणक्य नीति जरूर पढ़ें।
आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य ने अपने एक श्लोक के जरिए बताया हैं कि हर व्यक्ति के जीवन में कई लोग होते हैं जिन्हें वह अपना मित्र मानता हैं। लेकिन सच्चा मित्र वही होता हैं जो विपरीत समय में भी आपके साथ खड़ा होता हैं और समय आने पर आपकी सहायता भी करता हैं साथ ही जो मनुष्य व्यक्ति के बाद भी अंतिम समय तक आपके साथ खड़ा रहता हैं वही आपका सच्चा मित्र या बंधु कहलाने लायक होता हैं। चाणक्य आगे कहते हैं कि जो मनुष्य विदेश में रहता है उसके लिए ज्ञान ही सबसे बड़ा मित्र होता हैं घर में पत्नी और परिवार के लोग भी मित्र की भूमिका अदा करते हैं।
चाणक्य की माने तो अगर कोई मनुष्य रोग से पीड़ित हैं तो उस वक्त के लिए एक चिकित्सक या दवा ही उसके मित्र की भूमिका अदा करता हैं। वही मृत्यु के बाद व्यक्ति का सच्चा मित्र उसका धर्म ही होता हैं इसलिए हर वक्त मित्रों का आदर और सम्मान करना चाहिए।

Tara Tandi
Next Story