धर्म-अध्यात्म

राखी बांधते वक्त बहनें लगाएं तीन गांठ, त्रिदेवों का मिलेगा आशीर्वाद

Tara Tandi
30 Aug 2023 11:08 AM GMT
राखी बांधते वक्त बहनें लगाएं तीन गांठ, त्रिदेवों का मिलेगा आशीर्वाद
x
सावन माह में वैसे तो कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन रक्षाबंधन का पर्व बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता हैं। ये सावन का आखिरी दिन होता हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता हैं इस बार रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया बना रहेगा जिसके कारण दो दिन यह पर्व मनाया जा रहा हैं।
रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं और उसकी मंगल कामना, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं तो वही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेता हैं। रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधते वक्त बहने रक्षा सूत्र में तीन गांठ जरूर लगाएं, इसे बेहद ही शुभ माना गया हैं। तो आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
राखी बांधते वक्त बहनें लगाएं तीन गांठ—

धार्मिक तौर पर तीन की संख्या को शुभ नहीं माना जाता हैं लेकिन राखी की बात करें तो राखी में तीन गांठ लगाना बेहद शुभ होता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी बांधते वक्त तीन गांठों को लगाने अच्छा माना जाता हैं क्योंकि इनका संबंध त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश से होता हैं।
इसके अलावा रक्षाबंधन पर राखी बांधते वक्त जो पहली गांठ लगाई जाती हैं वह भाई की आयु में वृद्धि करती हैं दूसरी गांठ बहन की आयु में वृद्धि करती हैं तीसरी और आखिरी गांठ भाई बहन के रिश्तें में मधुरता, प्रेम और सम्मान बनाए रखती हैं।
Next Story