धर्म-अध्यात्म

उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल के साथ जरूर अर्पित करें ये चीजें

Subhi
21 April 2022 8:59 AM IST
उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल के साथ जरूर अर्पित करें ये चीजें
x
हिंदू धर्म में सूर्य को सर्वश्रेष्ठ देवता के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि सूर्योदय के समय भगवान को अर्घ्य देने से व्यक्ति तनाव मुक्त होने के साथ-साथ रोगों से मुक्ति, सुख और आयु में वृद्धि होती है।

हिंदू धर्म में सूर्य को सर्वश्रेष्ठ देवता के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि सूर्योदय के समय भगवान को अर्घ्य देने से व्यक्ति तनाव मुक्त होने के साथ-साथ रोगों से मुक्ति, सुख और आयु में वृद्धि होती है। सूर्य देव को हमेशा तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही जल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जल किसी गमले या फिर तुलसी के पौधे पर ही गिरें। क्योंकि यह जल पवित्र माना जाता है। ऐसे में पैर के नीचे यह जल आना अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए जल में कुछ चीजें जरूर मिलाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

भविष्य पुराण के अनुसार, नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करने के साथ इस मंत्र का जरूर जाप करना चाहिए। मंत्र- ऊँ सूर्याय नम:। इसके अलावा ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना भी शुभ होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह हर देवी देवता को फूल चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। उसी तरह सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय लाल रंग का फूल अर्पित करें। इससे सूर्य देवता की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी।रोली


Next Story