धर्म-अध्यात्म

रोज सुबह-शाम किन मंत्रो का करें जाप

28 Nov 2023 4:57 PM GMT
रोज सुबह-शाम किन मंत्रो का करें जाप
x

मंत्रों का जाप : हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को अनुकूल फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही भगवान की पूजा करने से पूरा दिन अच्छा गुजरता है और सभी काम पूरे हो जाते हैं। सुबह के अलावा शाम को भी पूजा की परंपरा है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में सुबह जल्दी उठना चाहिए और शाम को जल्दी सो जाना चाहिए। ज्योतिष अनुसार सुबह-शाम पूजा करने के अलावा मंत्रों का जाप करना चाहिए। जानिए सुबह-शाम किन मंत्रो का करें जाप :

सुबह-शाम इन मंत्रों का करें जाप

1. कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।

करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥

व्यक्ति के हथेलियों में भगवान श्रीहरि विष्णु, माता लक्ष्मी और मां सरस्वती का वास माना जाता है। इसलिए सुबह सोकर उठने के साथ ही अपनी हथेलियों को देखते हुए ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करना चाहिए।

2.गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।

नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु॥

नहाने से हमारे शरीर की सफाई होने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसे में अगर स्नान के दौरान आप इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

3.ऊं सूर्याय नम:।

हिंदू धर्म में सूर्य देव को प्रत्यक्ष ईश्वर का दर्जा दिया गया है। ऐसे में स्नान आदि कर सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ऊपर दिए गए सूर्य देव के मंत्र का 11 बार जाप करना होगा। ऐसा करने से न सिर्फ आपके कार्य बनेंगे, बल्कि आप खुद को ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।

4.ॐ सह नाववतु। सह नौ भुनक्तु। सह वीर्यं करवावहै।

तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।। ऊं शान्ति: शान्ति: शान्ति:।।

हम सभी को भोजन करने से पहले ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। इसके लिए आप ऊपर दिए गए मंत्र का जाप कर अन्न प्रदान करने के लिए ईश्वर के प्रति धन्यवाद जता सकते हैं।

5.जले रक्षतु वाराहः स्थले रक्षतु वामनः।

अटव्यां नारसिंहश्च सर्वतः पातु केशवः।।

रात में सोने से पहले जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है, उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

Next Story