- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- घर में पैसे रखने के...

x
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उनके हाथ में पैसे रहते नहीं हैं
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उनके हाथ में पैसे रहते नहीं हैं। जब कभी पैसे मिलते हैं, तुरंत ही खत्म हो जाते हैं। महंगाई की दौर में ऐसा लाजमी है। हालांकि, बचत की कोशिश करने के बाद भी पैसे खर्च होने लगते हैं, तो विचार करना चाहिए। इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें एक वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर में सही जगह पर पैसे नहीं रखने से भी आमदनी कम और खर्च बढ़ जाता है। सनातन धर्म में वास्तु का विशेष महत्व है। अगर लापरवाही बरतने पर ही परेशानी आती है। इसके लिए वास्तु नियमों का जरूर पालन करें। आप भी इस तरह की परेशानियों से गुजर रहे हैं, तो वास्तु के हिसाब से घर में पैसे रखें। इससे न केवल खर्च पर लगाम लगेगा, बल्कि धन में बरकत भी होगी। आइए जानते हैं-
-वास्तु जानकारों की मानें तो पूर्व और उत्तर की दिशा को देव स्थान माना जाता है। इन दिशाओं में देवता वास करते हैं। अतः पूर्व की दिशा में तिजोरी रखना शुभ होता है। आप चाहे तो उत्तर दिशा में भी तिजोरी को रख सकते हैं। इससे धन में वृद्धि होती है। वहीं, धन के अतिरिक्त व्यय पर लगाम लगता है।
-जानकारों की मानें तो दक्षिण दिशा में अलमारी या तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। इससे धन की हानि तो नहीं होती है। हालांकि, धन में वृद्धि नहीं होती है। इससे परिवार की सुख और समृद्धि पर अल्प विराम लग जाता है। इसके लिए भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी न रखें। इसके लिए पूर्व और उत्तर दिशा अनुकूल है।
-पश्चिम दिशा में भूलकर भी तिजोरी या अलमारी न रखें। इससे धन की हानि होती है। साथ ही धन का खर्च भी बढ़ जाता है। इसके लिए कभी पश्चिम दिशा में धन और धन रखने वाली वस्तुओं को रखें।

Ritisha Jaiswal
Next Story