धर्म-अध्यात्म

किस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए इसकी समय एवं तारीख

Triveni
27 Nov 2020 4:14 AM GMT
किस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए इसकी समय एवं तारीख
x
इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार को लगने वाला है। यह कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। हालांकि, यह उपछाया मात्र है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार को लगने वाला है। यह कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। हालांकि, यह उपछाया मात्र है। इससे लोगों की राशियों पर ज्यादा कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जो थोड़ा-बहुत असर पड़ेगा वो ग्रहण के दौरान निकलने वाली प्रदूषित किरणों का भी विपरीत प्रभाव होगा जो कि मानव जीवन पर पर होता है। मुख्यत: इसका ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर देखा जाता है। चंद्रमा मन का कारक है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का असर सीधे व्यक्ति के मन पर पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण का समय:

जैसा कि हमने आपको बताया है कि 30 नवंबर को पड़ने वाला चन्द्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण मात्र है। इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। ऐसा कहा जाता है कि अगर ग्रहण में सूतक काल नहीं है वह ग्रहण प्रभावशाली नहीं होता है। समय की बात करें तो ग्रहण का समय दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर शुरु होगा। इस समय एक छाया से पहला स्पर्श होगा। यह दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा। अंतिम स्पर्ष शाम 05 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से होगा। ऐसा कहा जाता कि चंद्र ग्रहण के समय भगवान की पूजा की जानी चाहिए। साथ ही ओम् श्रीकृष्णाय नमः का जाप भी किया जाना चाहिए।

जानें कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण:

इस बार का चंद्रग्रहण भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में देखा जा सकता है। जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया पर न जाकर उसकी उपछाया से ही लौट जाती है तो उसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं। इससे चांद पर हल्की सी धुंधली परत बन जाती है।


Next Story