धर्म-अध्यात्म

इस साल कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Tara Tandi
11 Aug 2023 11:39 AM GMT
इस साल कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
x
सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता हैं लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को बेहद ही खास माना गया हैं जो कि हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती हैं इसी पावन दिन पर भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हैं जन्माष्टमी की धूम देशभर में देखने को मिलती है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को कृष्ण जन्मोत्सव, श्री जयंती, गोकुलाष्टमी और श्रीकृष्ण जयंती के नाम से जाना जाता हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की की पूजा रात्रि 12 बजे विधि विधान से की जाती हैं माना जाता है कि आधी रात को ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस साल कब मनाया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सही तिथि—
कृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं इस दिन लोग उपवास रखते हैं और रात्रि 12 बजे बाल गोपाल के जन्म के बाद प्रसाद वितरण करके अपना उपवास खोलते हैं इस साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से लग रही हैं और इसका समापन 7 सितंबर की शाम 4 बजकर 14 मिनट पर होगा।
शास्त्र अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस मान्यता के अनुसार गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाएंगे। इस दिन विधिवत भगवान की पूजा आराधना और व्रत करने से साधक के जीवन में प्रभु की कृपा बनी रहती हैं।
Next Story