धर्म-अध्यात्म

मार्गशीर्ष मास कब शुरू होगा जानें पूरी डिटेल

jantaserishta.com
27 Nov 2023 5:52 PM IST
मार्गशीर्ष मास कब शुरू होगा जानें पूरी डिटेल
x

ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को अहम बताया गया है लेकिन अगहन मास का अपना महत्व होता है। जो कि हिंदू पंचांग का नौवां महीना माना जाता है इसे मार्गशीर्ष मास के नाम से भी जाना जाता है जो कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मास है। इस महीने में कान्हा की पूजा करने से खास महत्व बताया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन महीने में अगर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा की जाए तो जीवन के सारे सुखों की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद साधक को मोक्ष मिलता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मार्गशीर्ष मास से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

मार्गशीर्ष मास की तिथि—
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास का आरंभ इस साल 28 नवंबर दिन मंगलवार से हो रहा है जो कि 26 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पौष मास का आरंभ हो जाएगा। मार्गशीर्ष मास में भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करने से पुण्य फलों में वृद्धि होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं इस पवित्र मास में काल भैरव जयंती, उत्पन्न एकादशी सहित कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं इसी माह के बीच में खरमास का भी आरंभ हो जाता है।

ज्योतिष अनुसार भगवान कृष्ण के प्रिय मास मार्गशीर्ष मास में भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए इस महीने पूजा पाठ व व्रत आदि करना फलदायी माना जाता है। इस महीने में तन और मन को शुद्ध रखते हुए श्रीकृष्ण की पूजा भक्ति करनी चाहिए ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story