धर्म-अध्यात्म

कब मनाई जाएगी महावीर जयंती जानें शुभ मुहूर्त और प्रेरणादायक कोट्स

Kajal Dubey
13 April 2022 5:27 AM GMT
कब मनाई जाएगी महावीर जयंती जानें शुभ मुहूर्त और प्रेरणादायक कोट्स
x
भगवान महावीर के जन्म का पर्व मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भगवान महावीर के जन्म का पर्व मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावारी जैन धर्म के आखिरी आध्यात्मिक गुरू थे। महावीर जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाएगी। भगवान वर्धमान का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था। उनके माता का नाम त्रिशला और पिता का नाम राजा सिद्धार्थ था। 30 वर्ष की उम्र में उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया।

महावीर जयंती तिथि
इस साल 14 अप्रैल, गुरुवार को महावीर जयंती मनाई जाएगी।
महावीर जयंती शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि आरंभ - 14 अप्रैल 2022, सुबह 04.49 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 15 अप्रैल 2022, सुबह 03.55 बजे तक।
महावीर स्वामी के प्रेरणादायक कोट्स
1. स्वयं से लड़ो, बाहर दुश्मन से क्या लड़ना। वह जो स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेता है। उसे आनंद की प्राप्ति होती है।
2. मौन और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है।
3. हर आत्मा स्वतंत्र है। कोई भी दूसरे पर निर्भर नहीं करता है।
4. ईश्वर का कोई अलग अस्तित्व नहीं है। सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करने से हर कोई देवत्व को प्राप्त कर सकता है।
5. हर आत्मा अपने आप में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद कही बाहर से नहीं आता है।
6. आपकी आत्मा से परे कोई दुश्मन नहीं है। असली दुश्मन स्वयं के भीतर रहते हैं। वो शत्रु हैं - क्रोध, अहंकार, लालचस लगाव और नफरत।
7. किसी भी जीवित प्राणी को नहीं मारे। उनपर शासन करने का प्रयास न करें।
8. जीतने पर घमंड ना करें और ना हारने पर दुख।
9. जिसने भय को पार कर लिया है। वह समभाव का अनुभव कर सकता है।
10. जिस तरह आपको दुख पसंद नहीं है। उसी तरह दूसरे भी इसे पसंद नहीं करते हैं। यह जानते हुए भी आपको दूसरों के साथ वहीं व्यवहार करना चाहिए। जो खुद के लिए पसंद हो।


Next Story