धर्म-अध्यात्म

Falgun Month कब होगा समापन? यहाँ जानें सही तारीख

Tara Tandi
12 Feb 2025 11:32 AM IST
Falgun Month कब होगा समापन? यहाँ जानें सही तारीख
x
Falgun Month ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन का महीना बेहद ही खास होता है जो कि माघ पूर्णिमा के बाद से शुरू हो जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदी का आखिरी महीना माना जाता है। इसके बाद ही हिन्दू नववर्ष का आरंभ हो जाता है। फाल्गुन मास को फागुन के नाम से भी जाना जाता है।
इस महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे होली, महाशिवरात्रि आदि पड़ते हैं। फाल्गुन मास में कई शुभ मुहूर्त भी प्राप्त होते हैं। जिसमें शादी विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि के कार्य किए जा सकते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फाल्गुन मास की सही तारीख बता रहे हैं, तो
आइए जानते हैं।
कब से लगेगा फाल्गुन माह—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह का आरंभ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 13 फरवरी दिन गुरुवार से हो रहा है और फाल्गुन माह का समापन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 14 मार्च दिन शुक्रवार को हो जाएगा।
फाल्गुन मास को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है इस महीने शिव साधना करना उत्तम होता है मान्यता है कि फाल्गुन मास में शिव भक्त करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि बढ़ती है। फाल्गुन माह में दान पुण्य करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दुख दरिद्रता का भी नाश हो जाता है।
Next Story