धर्म-अध्यात्म

कब है वामन जयंती, नोट करें तारीख और पूजा विधि

Tara Tandi
22 Sept 2023 3:51 PM IST
कब है वामन जयंती, नोट करें तारीख और पूजा विधि
x
सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन वामन जयंती बेहद ही खास मानी जाती है जो कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाई जाती है इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु के वामन अवतार की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन दिन भगवान विष्णु ने वामन रूप धारण किया था
यही वजह है कि इस दिन वामन जयंती मनाई जाती है। इस साल वामन जयंती 26 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा अर्चना करने का विधान होता है मान्यता है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से जीवन के कष्टों का अंत हो जाता है और सुख में वृद्धि होती है, तो आज हम आपको वामन जयंती से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
वामन जयंती की पूजा विधि—
आपको बता दें कि वामन जयंती इस बार 26 सितंबर को पड़ रही हैं ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण कर व्रत का संकल्प करें अब पूजन स्थल पर साफ सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें।
इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित कर वामन अवतार का ध्यान करें और पूजा आरंभ करें। भगवान को सभी पूजन सामग्री अर्पित कर धूप, दीपक जलाएं भोग लगाएं और व्रत कथा का पाठ करें। इसके बार भगवान की आरती कर भूल चूक के लिए क्षमा मांगे। इस दिन भगवान की प्रतिमा के समक्ष 52 पेड़े और 52 दक्षिाएं रखकर पूजन किया जाता है।
Next Story