धर्म-अध्यात्म

कब है आषाढ़ मास? जानिए इस माह पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहार

Triveni
23 Jun 2021 1:53 AM GMT
कब है आषाढ़ मास? जानिए इस माह पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहार
x
हिंदी पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह वर्ष का चौथा महीना होता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ के महीना का विशेष महत्व है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिंदी पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह वर्ष का चौथा महीना होता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ के महीना का विशेष महत्व है, इस महीनें की देवशयनी एकादशी से चौमासा या चतुर्मास प्रारंभ होता है। मान्यता अनुसार वर्षा के इन चार माहों में देवी-देवता के शयन में चले जाने के कारण विवाह, मुण्डन आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। आषाढ़ मास में विशेष रूप से भगवान विष्णु की उपासना का माह है, इस महीने में प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा का भी आयोजन होता है। आषाढ़ का महीना 24 जून को ज्येष्ठ की पूर्णिमा के बाद 25 जून से प्रारंभ हो रहा है। माह की समाप्ति 24 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा के दिन होगी। इस माह में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार एवं व्रत के बारे में जान लेते हैं...

आषाढ़ मास में पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहार
25 जून – आषाढ़ प्रतिपदा
27 जून - गणेश चतुर्थी
28 जून - पंचक काल प्रारंभ
2 जुलाई - शीतलाष्टमी ( इसे राजस्थान में बसोड़ भी कहते हैं)
5 जुलाई - योगिनी एकादशी
7 जुलाई - प्रदोष व्रत
8 जुलाई - मासिक शिवरात्रि
9 जुलाई - हलहारिणी अमावस्या (यह श्राद्ध तथा दान-पुण्य की अमावस्या है)
11 जुलाई - गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ
12 जुलाई - जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ
13 जुलाई - विनायक चतुर्दशी व्रत
16 जुलाई - ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांति
18 जुलाई - गुप्त नवरात्रि का पारण
20 जुलाई - ईद-उल-अजहा या बकरीद
20 जुलाई - देवशयनी एकादशी, चतुर्मास या चौमासा प्रारंभ
21 जुलाई - प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी
22 जुलाई - विजया पार्वती व्रत व मंगला तेरस
24 जुलाई – आषाढ़ पूर्णिमा


Next Story