- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Mahakumbh का आखिरी...

x
Mahakumbh ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म का सबसे बड़ा मेला 13 जनवरी से प्रयागराज में लगा हुआ है और अब तक इसके पांच शाही स्नान हो चुके है। जिनमें तीन अमृत स्नान और दो पर्व स्नान थे। महाकुंभ का अब एक पर्व स्नान बचा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि महाकुंभ प्रयागराज का आखिरी स्नान कब किया जाएगा, तो आइए जानते हैं इसकी तारीख और जरूरी बातें।
महाकुंभ का आखिरी पर्व स्नान—
आपको बता दें कि महाकुंभ का अंतिम पर्व स्नान 26 फरवरी दिन बुधवार को किया जाएगा। इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। जिसमें महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। जो कि महादेव को समर्पित दिन है।
यानी इस बार महाकुंभ का अंतिम स्नान महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर ही भगवान शिव ने लिंग रूप में अवतार लिया था। जिसके कारण देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले संगम स्नान और दान से भक्तों को कई गुना फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही कष्टों का भी निवारण हो जाता है। इसी दिन से महाकुंभ का समापन भी हो जाएगा। महाकुंभ 2025 के बाद अगला कुंभ 2027 में महाराष्ट्र के नासिक में लगेगा। इसके बाद 2028 में कुंभ का आयोजन मध्य प्रदेश के उज्जैन में होगा। इसके अलावा प्रयागराज में अगला कुंभ 2027 में लगेगा
TagsMahakumbh आखिरी स्नानतारीखMahakumbh last bathdateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





