- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कब है करवा चौथा, जानिए...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इस वर्ष करवा चौथा का पवित्र पर्व 4 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं। साथ ही परिवार की समृद्धि की भी दुआएं मांगती हैं। महिलाएं इस दिन निर्जला वर्त करती हैं। चांद के दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं। व्रत खोलने के लिए महिलाएं चांद को देखकर अर्घ्य देती हैं और अपने पति के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। फिर पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उसका व्रत खोलता है। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन का इंतजार महिलाओं के पूरे वर्ष रहता है। आइए जानते हैं करवा चौथा का शुभ मुहूर्त और व्रत का समय।
जानें क्या है करवा चौथ पूजा मुहूर्त:
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत किया जाता है। इस वर्ष इस व्रत का आरंभ बुधवार 4 नवंबर को तड़के 03 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन गुरुवार यानी 5 नवंबर को प्रात:काल 5 बजकर 14 मिनट पर होगा। तिथि को देखते हुए करवा चौथ का प्रत नवंबर को किया जाना उचित है। नवंबर को करवा चौथ की पूजा का मुहुर्त करीब ऐसे में करवा चौथ का व्रत 04 नवंबर को रखा मिनट का है। करवा चौथ की पूजा के मुहूर्त की बात करें तो यह 4 नवंबर को शाम 5 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 52 मिनट तक है।
करवा चौथ व्रत का समय:
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी यानी 4 नवंबर को 13 घंटे 37 मिनट का समय व्रत के लिए है। ऐसे में महिलाओं को सुबह 6 बजकर 35 मिनट से रात 8 बजकर 12 मिनट तक करवा चौथ का व्रत रखना होगा। चंद्रोदय की बात करें तो 4 नवंबर को शाम को 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा दिखाई देगा। इसके बाद ही महिलाएं चंद्रमा को जल अर्पित कर व्रत को पूरा कर सकती हैं।