धर्म-अध्यात्म

कब है रक्षाबंधन का त्योहार, जानिए महत्व

Tara Tandi
1 July 2023 6:03 PM IST
कब है रक्षाबंधन का त्योहार, जानिए महत्व
x
वैसे तो हिंदू धर्म में कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन भाई बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन बेहद ही खास माना जाता हैं जिसका इंतजार हर भाई बहन को होता हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्रेम को दर्शाता हैं इस दिन बहनें अपने भाई की मंगल कामना हेतु पूजा अर्चना करती हैं और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं।
तो वही भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेता हैं। हर साल रक्षाबंधन का त्योहार सावन महीने में पड़ता हैं इस बार यह पर्व अगस्त महीने के आखिरी में मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा रक्षाबंधन की तारीख और इससे जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आपको बता दें कि इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन इस दिन बहनों को इस बात का ध्यान रखना होगा। की भद्रकाल में वे भाईयों को राखी ना बांधें। क्योंकि भद्रकाल को अशुभ माना गया हैं। कहते हैं कि शुभ मुहूर्त में अगर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं तो इससे दोनों में प्रेम सदा बना रहता हैं और रिश्तों में मजबूती आती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए दोपहर का वक्त शुभ माना जाता हैं लेकिन अगर दोपहर के समय भद्रा काल हो तो ऐसे में आप प्रदोष काल में राखी बांध सकते हैं इसे भी शुभ माना गया हैं। आपको बता दें कि रक्षा बंधन के दिन बहनें सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर उन्हें राखी बांधे इसके बाद अपने भाई की आरती कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधे और मिठाई खिलाएं।
Next Story