धर्म-अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब, जाने

Subhi
2 Oct 2022 9:56 AM GMT
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब, जाने
x
नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा को समर्पित माना गया है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी व नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है।

नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा को समर्पित माना गया है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी व नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन करना शुभ फलदायी माना गया है। जानें नवरात्रि के अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त-

नवरात्रि की महाष्टमी 2022 कब है-

नवरात्रि की अष्टमी 3 अक्टूबर 2022, सोमवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 02 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी, जो कि 03 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी। अष्टमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 बजे से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

नवरात्रि की नवमी कब है?

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 3 अक्टूबर 2022 को शाम 4 बजकर 37 मिनट से प्रारंभ हो रही है। इसका समापन 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की नवमी 4 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी।

Next Story