धर्म-अध्यात्म

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2022

Ritisha Jaiswal
14 Sept 2022 6:17 PM IST
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2022
x
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2022

अश्विन मास के अमावस्या के साथ पितृपक्ष का समापन हो जाएगा। इसके साथ ही प्रतिपदा तिथि के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। इस साल 8 नहीं बल्कि पूरे नौ दिन के नवरात्रि पड़ रही हैं। इसके साथ ही काफी शुभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2022 के कैलेंडर के बारे में।

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2022
पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 27 सिंतबर से शुरू हो रहे हैं और इनका समाप्त 5 अक्टूबर, बुधवार के दिन हो रहा है। इस बार के नवरात्रि काफी खास है। क्योंकि इस साल मां हाथी में सवार होकर आ रही हैं। जो अधिक वर्षा, संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही मां दुर्गा की नाव में बैठकर विदा होगी। नाव से जाना भी खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि 2022 कैलेंडर
26 सितंबर 2022, पहला दिन - प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
27 सितंबर 2022, दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022, तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर, चौथा दिन - मां कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत
30 सितंबर, पांचवां दिन - पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
1 अक्टूबर, छठा दिन - षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा
बुधवार को इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे विघ्नहर्ता गणेश जी, करेंगे हर इच्छा पूरी
Budhwar Ke Upay: बुधवार को इन उपायों को करने से प्रसन्न होंगे विघ्नहर्ता गणेश जी, करेंगे हर इच्छा पूरी
2 अक्टूबर 2022, सातवां दिन - सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
3 अक्टूबर 2022, आठवां दिन - दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी
4 अक्टूबर 2022, नौवां दिन - महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण
5 अक्टूबर, दसवां दिन - दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)


Next Story