धर्म-अध्यात्म

सावन में कब है रक्षाबंधन, जानें उत्तम मुहूर्त

Subhi
29 Jun 2022 5:26 AM GMT
सावन में कब है रक्षाबंधन, जानें उत्तम मुहूर्त
x
सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 11 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 11 अगस्त को है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। सावन या श्रावण मास की पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा या कजरी पूनम के नाम से भी जानते हैं।

रक्षा बंधन पर बन रहे ये खास संयोग-

रक्षा बंधन के दिन इस साल कई शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इस साल राखी के दिन आयुष्मानयोग, सौभाग्य योग व रवि योग बन रहे हैं। आयुष्मान योग 11 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन शुभ योगों में किए कार्यों में सफलता व मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी। जो कि अगले दिन यानी 12 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा।


Next Story