धर्म-अध्यात्म

कब है राधा अष्टमी, जानें डेट और पूजा मुहूर्त

Tara Tandi
15 Sept 2023 11:17 AM IST
कब है राधा अष्टमी, जानें डेट और पूजा मुहूर्त
x
सनातन धर्म में व्रत त्योहारों की कमी नहीं है एक आता है और दूसरा जाता है अभी भाद्रपद मास चल रहा है और इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते है जिसमें राधा अष्टमी भी शामिल है। धार्मिक पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी मानया जाता है।
यह पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद पड़ता है इसी दिन भगवान कृष्ण के प्रिय राधा रानी का जन्म हुआ था जिसे राधा जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व खासकर बरसाना, मथुरा और वृंदावन में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन भक्त दिनभर का उपवास रखते है और पूजा पाठ करते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा राधा अष्टमी की तारीख और मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते है।
राधा अष्टमी की तारीख और मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार राधा अष्टमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाई जाती है। इस साल राधा अष्टमी का त्योहार शनिवार 23 सितंबर को मनाया जाएगा।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 22 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगी और अगले दिन 23 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर इसका समापन होगा। पूजा के लिए 23 सितंबर को सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक का समय उत्तम रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा पाठ करने से राधा रानी का आशीर्वाद मिलता है और कष्टों में कमी आती है।
Next Story