धर्म-अध्यात्म

कब है मकर संक्रांति, जानिए इस दिन का पुण्य काल

Triveni
5 Jan 2021 4:06 AM GMT
कब है मकर संक्रांति, जानिए इस दिन का पुण्य काल
x
मकर संक्रांति, हिंदू धर्म का एक विशेष और अहम त्यौहार है। इस पर्व को संक्रांति, खिचड़ी आदि नामों से भी पुकारा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | मकर संक्रांति, हिंदू धर्म का एक विशेष और अहम त्यौहार है। इस पर्व को संक्रांति, खिचड़ी आदि नामों से भी पुकारा जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस त्यौहार की शास्त्रों में भी विशेष महिमा बताई गई है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन जप, तप, दान, स्नान आदि का महत्व बहुत अधिक होता है।

कब मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्यौहार:
हर वर्ष यह त्यौहार जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्यदेव की विधि-विधान के साथ पूजा करने पर व्यक्ति को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।
मकर संक्रांति पर बन रहा है यह योग:
मकर संक्रांति का पुण्य काल 8 घंटे का रहेगा। यह सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक होगा। शास्त्रों के अनुसार इस दौरान स्नान-दान से कई गुना फल प्राप्त होता है। कहा जा रहा है कि इस वर्ष त्यौहार पर चंद्रमा, शनि, बुध और गुरु ग्रह भी मकर राशि में होंगे। ऐसे में मकर संक्रांति को बेहद ही शुभ फलदायी बताया जा रहा है।
जानें इस दिन क्या करना होगा शुभ:
मकर संक्रांति के दिन अगर दान किया जाए तो इसका महत्व बेहद विशेष होता है। इस दिन व्यक्ति को अपने सामर्थ्यनुसार दान देना चाहिए। साथ ही पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। इस दिन खिचड़ी का दान देना विशेष फलदायी माना जाता है। साथ ही गुड़-तिल, रेवड़ी, गजक आदि का प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।


Next Story