धर्म-अध्यात्म

इस दिवाली कब है महालक्ष्मी पूजा, जानिए डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
26 Sep 2021 1:21 PM GMT
इस दिवाली कब है महालक्ष्मी पूजा, जानिए डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
x
हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत अधिक महत्व होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत अधिक महत्व होता है। दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस से भैय्या दूज तक दिवाली की धूम रहती है। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन महालक्ष्मी पूजा होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के सभी दुख- दर्द दूर हो जाते हैं और जीवन सुखमय हो जाता है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी पूजा डेट, शुभ मुहूर्त..

महालक्ष्मी पूजा डेट

महालक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त-

अमावस्या तिथि प्रारम्भ: नवंबर 04, 2021 को प्रात: 06:03 बजे से।

अमावस्या तिथि समाप्त: नवंबर 05, 2021 को प्रात: 02:44 बजे।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक है। पूजन अवधि 01 घंटे 55 मिनट की है।

अक्टूबर में इन 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, मेष और कुंभ समेत इन 6 राशियों पर पड़ेगा असर

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान-

मां लक्ष्मी को साफ- सफाई पसंद होती है। दिवाली से पहले घर की अच्छी तरह से साफ- सफाई कर लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां पर स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है।

मां लक्ष्मी उन लोगों पर प्रसन्न रहती हैं जो क्रोध नहीं करते हैं और सभी से प्रेम से बात करते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए क्रोध न करें।

किसी भी पूजा से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें। महालक्ष्मी के पावन दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करें।


Next Story