धर्म-अध्यात्म

कब से लग रहा होलाष्टक, जानें तारीख

Tara Tandi
18 March 2024 6:43 AM GMT
कब से लग रहा होलाष्टक, जानें तारीख
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार प्रमुख माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है इस दिन देशभर में लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाते हैं। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा।
लेकिन होली से आठ दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है इस दौरान किसी भी तरह का शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है इन कार्यों की मनाही होती है आपको बता दें कि इस बार होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा और इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। इस बार होलाष्टक 17 मार्च से लग रहा है और इसका समापन 24 मार्च को हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि होलाष्टक के दिनों में क्या करें क्या ना करें।
होलाष्टक में क्या करें क्या ना करें—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के आठ दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है इसके अलावा जीवन की मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए होलाष्टक के आठ दिनों में कुल देवी देवताओं की पूजा जरूर करें। होलाष्टक के दिनों में दान करना शुभ माना जाता है इससे जीवन में सुख शांति आती है और समस्याएं दूर होती है इस दौरान शिव साधना भी करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से संकट टल जाता है।
होलाष्टक के दिनों में भूलकर भी नए कार्यों का आरंभ नहीं करना चाहिए ऐसा करना अच्छा नहीं होता है इस दौरान किसी का रिश्ता भी तय नहं करना चाहिए और ना ही शादी जैसे मांगलिक कार्यों को करना चाहिए इन कार्यों को करना मना होता है। होलाष्टक के आठ दिनों में गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Next Story