- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कब है हरतालिका तीज,...
![कब है हरतालिका तीज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब है हरतालिका तीज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/16/3424253-download-7.webp)
x
हिंदू धर्म में कई ऐसे तीज त्योहार है जो महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से करती है इन्हीं में से एक हरतालिका तीज का पर्व भी शामिल है जो कि शादीशुदा महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला उपवास करती है और शिव पार्वती की पूजा करती है मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से जीवन के दुखों का अंत हो जाता है।
धार्मिक पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है इस बार यह व्रत 18 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शिव पार्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते है।
हरतालिका तीज की तिथि और मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन अगले दिन 18 सितंबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर हो जाएगा।
ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर को करना उत्तम रहेगा। हरतालिका तीज की पूजा के लिए दिन में तीन मुहूर्त है जिसमें पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दूसरा मुहूर्त सुबह 9 बजकर 11 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वही तीसरा और आखिरी मुहूर्त दोपहर को 3 बजकर 19 मिनट से शाम 7 बजकर 51 मिनट का रहेगा। व्रती महिलाएं किसी भी मुहूर्त में पूजा कर सकती है।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story