धर्म-अध्यात्म

कब है गायत्री जयंती, जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
28 April 2023 9:15 AM GMT
कब है गायत्री जयंती, जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त
x

सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन गायत्री जयंती अपने आप में महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये पर्व हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी ​तिथि को मनाया जाता है। इसी पवित्र दिन पर वेदों की जननी मां गायत्री का जन्म हुआ था। गायत्री जयंती को गायत्री जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

आपको बता दें कि माता गायत्री को वेद माता, जगत माता और परब्रह्मस्वरूपिणी भी कहा जाता है। इसके साथ ही मां गायत्री को सभी शक्तियों का आधार भी माना जाता है। मान्यता है कि गायत्री जयंती के शुभ दिन अगर देवी मां की विधिवत पूजा की जाए तो सुख समृद्धि प्राप्त होती है साथ ही सभी कष्टों व दुखों का भी अंत हो जाता है। तो आज हम आपको गायत्री जयंती की तारीख और शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते है।
आपको बता दें कि इस बार गायत्री जयंती का पावन पर्व 31 मई को मनाया जाएगा। इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत पूजन भी किया जाता है। मान्यता है कि गायत्री जयंती के दिन अगर मां गायत्री के मंत्र का जाप किया जाए तो बुद्धि में वृद्धि होती है साथ ही साथ तरक्की की राह भी आसान हो जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां गायत्री की पूजा करने से वेदों के अध्यन करने समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है और परिवार में एकता व सुख बढ़ता है।
गायत्री जयंती का शुभ मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ इस बार 30 मई को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से आरंभ हो रहा है और इसका समापन अगले दिन यानी 31 मई को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में गायत्री जयंती और एकादशी का व्रत 31 मई को करना उत्तम रहेगा। इस दिन व्रत पूजन करने से मां गायत्री और भगवान विष्णु की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है।


Next Story