- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कब हैं गंगा दशहरा,...
धर्म-अध्यात्म
कब हैं गंगा दशहरा, जानें दान का महत्व और शुभ मुहूर्त
Tara Tandi
16 May 2022 11:38 AM IST

x
हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा। 9 जून को दशमी तिथि सुबह 8.21 से शुरू होगी और अगले दिन 10 जून को शाम को 7.25 बजे समाप्त होगी। गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र और व्यतीपात योग भी रहेगा। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आईं थीं। हिंदू धर्म में इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है।
गंगा दशहरा मुहूर्त
दशमी तिथि प्रारम्भ - जून 9, 2022 को 8.21 ए एम बजे
दशमी तिथि समाप्त - जून 10, 2022 को 7.30 ए एम बजे
मां गंगा मंत्र-ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः'
इस दिन शर्बत, पानी, मटका, पंखा, खरबूजा, आम. चीनी आदि चीजें दान की जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति इस दिन जिस भी चीज का दान करते हैं वो संंख्या में 10 होनी चाहिए।
Next Story





