- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- साल 2022 में कब है...
धर्म-अध्यात्म
साल 2022 में कब है दशहरा, जानें विजय दशमी पूजा मुहूर्त
Tulsi Rao
5 July 2022 12:54 PM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Dussehra Shubh Muhurat 2022: हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है. इसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है. दशहरा पर्व देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. बुराई पर अच्छाई का प्रतीक ये पर्व सभी प्राणियों को एक सीख देता है. आज के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध करके धरती को उसके प्रकोप से बचाया था. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है. यही नहीं, इस दिन रावण का पुतला जलाने का भी विधान है.
साल 2022 में कब है दशहरा
दशहरा पर्व हर साल दिवाली से 20 दिन पहले मनाया जाता है. इस साल दशहरा 5 अक्टूबर, 2022 को मनाया जाएगा. इससे पहले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवरात्रि रखे जाते हैं.
विजय दशमी पूजा मुहूर्त 2022
अश्विन मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि का आरंभ – 4 अक्टूबर 2022 दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर होगा
अश्विन मास शुक्ल पक्ष तिथि समाप्त – 5 अक्टूबर 2022 दोहपर 12 बजे तक है.
पूजन का शुभ मुहूर्त – 5 अक्टूबर दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से लेकर 03 बजे तक है.
दशहरा का महत्व
दशहरा के दिन भगवान श्री राम ने अंहकारी रावण का वध किया था. इसी खुशी में भगवान श्री राम की आराधना की जाती है. इस दिन भगवान राम का नाम जपने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन हथियारों की पूजा का भी विधान है. इतना ही नहीं, योद्धा भी इस दिन हथियारों की पूजा करते हैं और जीत का जश्न मनाते हैं.
Next Story