धर्म-अध्यात्म

कब है धनतेरस..... जानिए तिथि पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhumika Sahu
22 Sep 2021 7:24 AM GMT
कब है धनतेरस..... जानिए तिथि पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
x
हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को है। इस त्योहार को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को है। इस त्योहार को धन और समृद्धि का कारक माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इस कारण इसे धन्वंतरि जयंती या धन त्रयोदशी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन आभूषण, बर्तन और वाहन खरीदना शुभ होता है।
धनतेरस तिथि और शुभ मुहूर्त-
धनतेरस तिथि- 2 नवंबर 2021, मंगलवार
प्रदोष काल- शाम 05 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक।
वृषभ काल- शाम 06 बजकर 18 मिनट से शाम 08 बजकर 14 मिनट तक।
धनतेरस पूजन मुहूर्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक।
धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन-
मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए ही धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे सौभाग्य, वैभव और स्वास्थ्य लाभ होता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की विधि-विधान से पूजा की जाती है।


Next Story