धर्म-अध्यात्म

कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, जाने घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Subhi
9 March 2022 3:20 AM GMT
कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, जाने घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
x
हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी अधिक महत्व है। नवरात्रि के अवसर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है।

हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी अधिक महत्व है। नवरात्रि के अवसर में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाते है। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे हैं, जिसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होगी। जानिए चैत्र नवरात्रि में अष्टमी, नवमी किस दिन पड़ रहे हैं, साथ ही जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। इसके साथ ही इस दिन कलश स्थापना भी की जाती है। बता दें कि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि करीब 02 घंटे 18 मिनट है।

जानिए किस तिथि पर पड़ रहा है कौन सी देवी का दिन

2 अप्रैल 2022, शनिवार - चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना

3 अप्रैल 2022, रविवार- - चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।

4 अप्रैल 2022, सोमवार - चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी।

5 अप्रैल 2022, मंगलवार- चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने का विधान है।

6 अप्रैल 2022, बुधवार - चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी।

7 अप्रैल 2022, गुरुवार - चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी।

8 अप्रैल 2022, शुक्रवार- चैत्र नवरात्रि का सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा

9 अप्रैल 2022, शनिवार- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा

10 अप्रैल 2022, रविवार- चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन में मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।

11 अप्रैल 2022, सोमवार - चैत्र नवरात्रि की दशमी तिथि को पारण किया जाएगा।


Next Story