धर्म-अध्यात्म

कब है कर्क संक्रांति 2021, जानें 1 महीने तक किन राशियों के लिए होगा लाभकारी

Tara Tandi
11 July 2021 8:38 AM GMT
कब है कर्क संक्रांति 2021,  जानें  1 महीने तक किन राशियों के लिए होगा लाभकारी
x
सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने को कर्क संक्रांति कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने को कर्क संक्रांति कहा जाता है। इस साल कर्क राशि में सूर्य 16 जुलाई को प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य एक महीना यानी 16 अगस्त की रात तक रहेंगे। सूर्य का कर्क राशि में गोचर यानी कर्क संक्रांति का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए सूर्य का राशि परिवर्तन किनके जीवन में लाएगा खुशियां-

1. वृषभ- कर्क राशि में प्रवेश करने के दौरान सूर्य आपके तीसरे भाव में होंगे। इस दौरान आपको सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में हर काम पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए भी यह समय उत्तम है। पढ़ाई के साथ इस राशि के जातकों को खेलकूद में भी सफलता हासिल होगी।
2. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए कर्क राशि में सूर्य का गोचर फायेदमंद साबित हो सकता है। इस दौरान निवेश में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से भी आर्थिक मदद मिल सकती है। वाद-विवाद से दूरी बनाने पर धन लाभ का योग प्रबल हो सकता है।
3. कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको धन की कमी नहीं होगी। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
4. तुला- सूर्य का गोचर आपके दशम भाव में होगा। यह गोचर आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है। इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
5. मीन- मीन राशि पर कर्क संक्रांति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। इसलिए वाद-विवाद से बचें। कुछ दिनों तक आपको आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।


Next Story