धर्म-अध्यात्म

सावन के महीने में कौन से कार्य हैं वर्जित

Tara Tandi
28 July 2023 7:26 AM GMT
सावन के महीने में कौन से कार्य हैं वर्जित
x
सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया हैं लेकिन सावन का महीना बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना को समर्पित होता हैं इस दौरान भक्त शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं।
माना जाता हैं कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती हैं लेकिन इसी के साथ कुछ ऐसे काम भी हैं जो सावन के महीनेा में करना वर्जित माना जाता हैं अगर कोई इन कार्यों को करता हैं तो उसे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि सावन के पवित्र महीने में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।
सावन में वर्जित हैं ये कार्य—
भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना बेहद ही खास माना जाता हैं इस पवित्र मास को भक्ति और प्रेम का प्रतीक माना जाता हैं इस पूरे महीने चारों को हरियाली छाई रहती हैं इस महीने में पूजा पाठ और श्रद्धा भक्ति को अधिक महत्व दिया जाता हैं ऐसे में सावन के महीने में भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए वरना भगवान शिव कुपित होते हैं। इसके अलावा इस महीने में शरीर पर तेल से मालिश नहीं करना चाहिए इस कार्य को वर्जित माना गया हैं कहते हैं कि ऐसा करने से सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
सावन के महीने को पवित्र बताया गया हैं ऐसे में इस महीने में दोपहर के समय सोना वर्जित होता हैं। इस दौरान दाढ़ी और बाल भी नहीं कटवाना चाहिए। ना ही प्याज और लहसुन का सेवन करना चाहिए। सावन में तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा इस महीने कांसे के बर्तन में भोजन करना भी वर्जित माना गया हैं।
Next Story